

उन्नाव। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उनकी पत्नी गुड़िया देवी को ₹30 लाख की बीमा/अनुग्रह सहायता राशि का चेक सौंपकर शोक संवेदना व्यक्त की।

गौरतलब है कि 14 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर का निधन हो गया था। यह सहायता राशि होमगार्ड विभाग और HDFC बैंक के बीच हुए समझौते के तहत उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला कमांडेंट धर्मेंद्र विश्वकर्मा सहित होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा, होमगार्ड मुख्यालय की ओर से परिवार को ₹5 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।