Editor

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता

Hamari sevaye

असम के तेजपुर में बुधवार (27 दिसंबर) सुबह करीब साढ़े पांच बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.4 मापी गई। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले मंगलवार (26 दिसंबर) को छत्तीसगढ़, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप आया था। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दोपहर 2:50 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। लद्दाख के लेह में सुबह 4:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। सोमवार 25 दिसंबर की रात 1:10 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment