
उन्नाव। शुक्लागंज में गुरुवार सुबह अन्ना जानवर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अहमद नगर निवासी 80 वर्षीय जान मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय सुब्हान सुबह नमाज पढ़कर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अन्ना जानवर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।