Editor

मतदान के शुरू होने से पूर्व ही इ वी एम मशीन खराब हुई

लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण के मतदान दान शुरू होने के पूर्व ही इ वी एम मशीन खराब हुई। जिसके चलते मतदान में हुई देरी । जानकारी के मुताबिक बेनिया बाग नगर निगम में आज शनिवार को मतदान के लिए सुबह सात बजे से मतदान कराने के चुनाव आयोग के निर्देश होने पर। और आज सुबह मौसम कुछ सुहाना होने पर पुरूष एवं महिला मतदाताओं में उत्साह नजर आया। वे आज मतदान के शुरू होने के एक घंटे पहले ही सुबह ६ बजे पहुंच गए। इन में कईयों के इ वी एम मे पहला मतदान करने की लालसा भी थी ।वो सुबह ६बजे ही लाईन लग गये थे। लेकिन मतदान कक्ष की घडी की सूई ७ बजने के बाद भी मतदान शुरू नहीं हो ने पर लाईन में लगे मतदाताओं ने बी एल ओ उषा देवी व भा ज पा के पूर्व सभासद श्री नाथ जायसवाल ने पीठासीन अधिकारी से बात करने पर बताया गया कि इ वी एम मशीन में खराबी आने की बात बताई। जिस पर दूसरी इ वी एम मशीन को स्टाल कर चालू करने में आधे घंटे का समय लगा । जिसके बाद मतदान शुरू हुआ पहला मत बेनिया बाग पियरी निवासी सुनिता पांडे ने मतदान किया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment