

The Voice India | विशेष रिपोर्ट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने सूचना एवं संपर्क विभाग द्वारा आयोजित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इसके साथ ही कृषि विभाग की ओर से आयोजित मिलेट्स खेती विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम तथा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत कृषक गोष्ठी का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, मिलेट्स की खेती और मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को अपनाने की अपील की।
The Voice India — जनहित की खबर, जनता की आवाज।