Editor

NEET परीक्षा को लेकर वाराणसी में व्यापक तैयारी, 47 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Hamari sevaye

वाराणसी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर वाराणसी प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

VK Finance

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक टीमें भी लगाई गई हैं।

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे की भी जांच की जाएगी। वहीं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल कराने की कोशिशों को रोकने के लिए पुलिस की नजर हाईटेक तरीके से नकल करने वाले मुन्ना भाइयों पर भी रहेगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment