

उत्तर प्रदेश के आगरा में करोड़ों रुपये के नकली और अवैध दवा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। 15 ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने 13 दवा फर्मों पर छापेमारी कर नकली दवाओं, सरकारी अस्पतालों की “Not for Sale” दवाओं की कालाबाजारी, फर्जी बिलिंग और री-लेबलिंग के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान अब तक ₹3.63 करोड़ की नकली और अवैध दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। मामले में 14 संचालकों के खिलाफ 3 नई FIR दर्ज की गई हैं, जबकि 58 थोक दवा लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। जांच में टोरेंट की Chymoral Forte और Shelcal समेत कई दवाओं के कथित नकली सैंपल मिले हैं। प्रारंभिक जांच में कोलकाता, गोरखपुर और मथुरा तक फैले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के तार सामने आए हैं।
