Editor

आलू की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, सरकार से आलू नीति बनाने की मांग

Hamari sevaye

उन्नाव। आलू किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को उन्नाव कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में आलू किसान, व्यापारी, आढ़ती और शीतगृह संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने गले में आलू की माला पहनकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया।

VK Finance

प्रदर्शन के बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपकर सरकार से तत्काल आलू नीति बनाए जाने की मांग की। किसानों की प्रमुख मांग है कि शीतगृहों में भंडारित आलू का पूरा भंडारण शुल्क सरकार जमा कराए और उत्तर प्रदेश में आलू पर लगने वाले मंडी टैक्स को तत्काल समाप्त किया जाए।

किसानों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत और आलू का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा कि सरकार को आलू किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिले।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment