Editor

गंगाघाट थाने में पुलिसकर्मियों को दी गई अग्नि सुरक्षा की ट्रेनिंग

Hamari sevaye

द वॉयस इंडिया न्यूज़ – आनंद सिंह

VK Finance

शुक्लागंज/ गंगा घाट* : उन्नाव। अग्निशमन विभाग की टीम ने सोमवार को गंगाघाट थाने में पुलिसकर्मियों को आग से बचाव और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्नाव से एफएसओ राम मिलन भारती और फायरमैन दिलीप कुमार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।
​एफएसओ राम मिलन भारती ने कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले विभागों में से एक होते हैं। ऐसे में उन्हें आग से बचाव और प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आग की घटना के दौरान तत्काल और सुरक्षित कार्रवाई के लिए तैयार करना है।
​प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए। उन्होंने आग के प्रकार के अनुसार उस पर काबू किया

खबर को शेयर करे

Leave a Comment