आगरा: डिप्टी अधीक्षक से अभद्रता, चार RPF जवान निलंबित
आगरा रेलवे स्टेशन पर डिप्टी अधीक्षक को कथित तौर पर घसीटकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए RPF के चार जवान मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।