Editor

कानपुर में फ्लैट के अंदर चल रही थी जुए की महफिल, क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; 7 गिरफ्तार

Hamari sevaye

कानपुर। किदवई नगर थाना क्षेत्र के शिवधाम अपार्टमेंट में कथित तौर पर चल रही जुए की फड़ पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और ताश की बाजी बीच में ही रुक गई।

VK Finance

पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मौके से 2.60 लाख रुपये नकद, ताश की 3 गड्डियां और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुप्ता, हिमांशु पटेल, दीपक उमराव, कुनाल गुप्ता, देवेंद्र पाल, पुष्पराज उत्तम और गौरव विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस का आरोप है कि विजय गुप्ता रुपये लेकर घंटे के हिसाब से जुए की फड़ उपलब्ध कराता था। फ्लैट के अंदर जुआ संचालित होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की।

क्राइम ब्रांच की दस्तक पड़ते ही जुए की महफिल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment