

उन्नाव। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा और आसपास का इलाका पिछले तीन दिनों से जलभराव की चपेट में है। सड़क पर इतना पानी जमा है कि लोग यहां मछलियां पकड़ते नजर आ रहे हैं।

करीब 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस बड़े एक्सप्रेसवे पर जलभराव की तस्वीरें सामने आने के बाद ड्रेनेज व्यवस्था और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
करोड़ों रुपये की लागत से तैयार एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद पैदा हुए इन हालात ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग जलनिकासी की समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है।
The Voice India — जनता की आवाज, खबर आपके साथ।