

वाराणसी- पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। सीपी ने बताया कि सीएम द्वारा ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि की गई है। अब 40% बढ़ोतरी के साथ 3500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा और 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।
समारोह में राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक पिण्डरा अवधेश सिंह व पुलिस अधिकारियों ने 14 ग्राम प्रहरियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।मिशन शक्ति 6.0 के तहत म0का0 प्रियंका पटेल, चांदनी पटेल, संध्या राय, म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, मानसी वर्मा, म0का0 लक्ष्मी तिवारी, विजया, हेमा वाजपेई, मोनी यादव व समाज की 3 सशक्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा राजेश पाण्डेय, डीसीपी गोमती नीतू, डीसीपी मुख्यालय विनीत भटनागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
