

उन्नाव। भगवंतनगर के गौरी बीघापुर में आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने जा रही भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कथा स्थल पर कथा यजमान श्री अरुण सिंह जी द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।

यह दिव्य कथा पंडित श्री प्रदीप मिश्र जी ‘सीहोर वाले’ के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को सुनाई जाएगी। भूमि पूजन के पावन अवसर पर कथा के संयोजक श्री रविशंकर द्विवेदी जी ‘दीना महाराज’, कथा समिति के अध्यक्ष श्री सुंदरलाल बाजपेई जी, कोषाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सम्मानित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी मौजूद रहे।
🌺 भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सजेगा गौरी बीघापुर—श्री शिव महापुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह।
The Voice India — खबर वही, जो आपसे जुड़ी हो।