Editor

घर से भागी लड़कियों को घर मे बंधक बना रोज़ रेप करता था फ़र्ज़ी पुलिस वाला.. जीआरपी ने किया भंडाफोड़

ऐसे कपल्स को पकड़ना, जो घर से भागकर रेलवे–बस स्टेशनों पर घूम रहे हों। उन्हें पुलिसवाला बनकर धमकाना। पूछताछ के लिए लड़की को अपने साथ ले जाना, फिर उनका रेप करना। कुछ माह हवस का शिकार बनाने के बाद फिरौती वसूलकर मुक्त करना।

Hamari sevaye

हरिद्वार की GRP पुलिस को फ़र्ज़ी पुलिस कर्मी अर्जुन राणा के पास से UP की ऐसी 2 लड़कियां मिली हैं, जिन्हें इसने बंधक बना रखा था। इनके साथ लगातार रेप किया जा रहा था। एक लड़की हाथरस से प्रेमी संग फरार हुई थी। नाबालिग प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी थी क़ी,एक शख्स जो खुद को पुलिस वाला बता रहा था.. उसकी GF को थाने ले जाने के नाम पर साथ ले गया। फिर बहराइच के कपल क़ी भी यही शिकायत मिली तो GRP एक्टिव हुई। फर्जी पुलिस वाले के देहरादून स्थित घर से डरी सहमी दोनों लड़कियां बरामद हो गई है। इससे पहले भी कई लड़कियां इसका शिकार बनी.. जिन्हे अर्जुन ने मोटी धन राशि लेकर मुक्त किया था।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment