Editor

एयर शो-2026 की तैयारियों को लेकर हाई-लेवल समीक्षा बैठक

Hamari sevaye

एडीजी जोन, सीपी वाराणसी और मंडलायुक्त ने दिए सुरक्षा व यातायात के निर्देश

VK Finance

नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो, गंगा, राजघाट पुल और सीमावर्ती जिलों की यातायात व्यवस्था पर हुई विशेष चर्चा

वाराणसी- आज स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में आगामी ‘एयर शो-2026’ के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री नवीन अरोड़ा, अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी जोन वाराणसी, श्री मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त वाराणसी एवं श्री राजालिंगम, मंडलायुक्त, वाराणसी* द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में कमिश्नरेट पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:
1. सुरक्षा और समन्वय पर जोर: जनपद चन्दौली और वाराणसी पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। एयर शो के दौरान गंगा नदी में जल सुरक्षा, राजघाट रेलवे पुल, सभी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन संचालन और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
2. यातायात और रूट डायवर्जन प्लान: एयर शो में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वाराणसी के सीमावर्ती जनपदों – चन्दौली, जौनपुर, गाजीपुर, मीरजापुर, आजमगढ़ और भदोही से आने वाले वाहनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और नमो घाट तक पहुँच मार्गों पर जाम न लगे, इसके लिए अलग से प्लान बनाने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। यह एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित किया जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment