Editor

चंदौली: जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दबंगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Hamari sevaye

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के परनपुरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना में एक पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर महिला ममता और उसके बेटे की पिटाई की।

VK Finance

ममता का अपने ही गांव के एक परिवार से जमीन को लेकर पुराना विवाद था। गुरुवार को इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया, जब दोनों पक्षों में बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। दबंगों ने ममता की बेरहमी से पिटाई की और उसकी रक्षा करने आए बेटे को भी नहीं बख्शा।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और राजस्व विभाग के साथ मिलकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ गणपत राय

खबर को शेयर करे

Leave a Comment