Editor

संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वाछिंत अभियुक्त के पैर मे लगी गोली/ गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिस्टल, 01 खोखा कारतुस व 02 जिन्दा कारतुस बरामद।

जौनपुर।थाना तेजीबाजार, बक्सा व बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वाछिंत अभियुक्त के पैर मे लगी गोली/ गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिस्टल, 01 खोखा कारतुस व 02 जिन्दा कारतुस बरामद।

VK Finance
  डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस टीम व थाना बक्शा व थाना बदलापुर के संयुक्त टीम के साथ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-13/24 धारा-307,506,34 भादवि थाना तेजीबाजार जौनपुर से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त राहुल यादव पुत्र रामबली उर्फ बब्बन यादव निवासी ग्राम सरौली थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ में आज दिनांक-31.07.2024 को समय 1.50 बजे रात्रि में मैनुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त राहुल यादव उपरोक्त द्वारा पुलिस टीम पर किये जा रहे फायरिंग के जवाबी कार्यवाही में राहुल यादव के बाये पैर में गोली लगने से घायल  होने पर मौके से जीवन रक्षा हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके से अभियुक्त राहुल यादव उपरोक्त के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, 01 खोखा कारतुस व 02 जिन्दा कारतुस बरामद हुआ है, जिसके सम्बन्ध में फर्द बरामदगी तैयार किया गया है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/24 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.राहुल यादव पुत्र रामबली उर्फ बब्बन यादव निवासी ग्राम सरौली थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।

आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0- 362/20 धारा 147/323 भादवि थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
  2. मु0अ0सं0- 241/19 धारा- 147/148/149/307/504/506 भादवि व 3(2)5, 3(2)5ए एस0सी0एस0टी0 एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
  3. मु0अ0सं0- 271/19 धारा -147/148/149/307/504/506 भादवि थाना मवई जनपद अयोध्या
  4. मु0अ0सं0- 272/19 धारा – 25 आर्म्स एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
  5. मु0अ0सं0- 302/19 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना मवई जनपद अयोध्या
  6. मु0अ0सं0- 13/24 धारा- 307/34/506 भादवि थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
  7. मु0अ0सं0- 46/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
  8. मु0अ0सं0- 178/19 धारा- 302 भादवि थाना हरैया जनपद बस्ती
  9. मु0अ0सं0- 58/19 धारा- 307 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर
  10. मु0अ0सं0- 59/19 धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवारा जनपद जौनपुर
  11. मु0अ0सं0 167/2024 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर
  12. मु0अ0सं0 151/2024 धारा 109 बीएनएस थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर।
    बरामदगी-
    1.एक पिस्टल .32 बोर, 01 खोखा कारतुस व 02 जिन्दा कारतुस

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष तेजीबाजार जौनपुर

  1. श्री उदय प्रताप सिंह प्र0नि0 थाना बक्शा जौनपुर मय हमराह
  2. श्री रोहित मिश्रा थानाध्यक्ष बदलापुर जौनपुर मय हमराह
  3. उ0नि0 श्रीभगवान यादव तेजीबाजार जौनपुर
  4. का0 अमरजीत कन्नौजिया तेजीबाजार जौनपुर
  5. का0 अमरजीत यादव तेजीबाजार जौनपुर
  6. का0 दिग्विजय यादव तेजीबाजार जौनपुर
खबर को शेयर करे

Leave a Comment