
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत ने पिछले साल चीन को 3.7 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का निर्यात किया। यह भारत और चीन के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहले भारत ज्यादातर पुर्जे चीन से आयात करता था, लेकिन अब भारत चीन और दुनिया की इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन को भी सामान उपलब्ध करा रहा है।

सरकार के मुताबिक, देश में 75 कंपोनेंट फैक्ट्रियां बन रही हैं, जबकि 250 नई फैक्ट्रियों की योजना पर काम चल रहा है, जिससे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।