Editor

कचहरी में गश खाकर गिरे दरोगा अचानक मौत

प्रयागराज:

VK Finance

कचहरी में गश खाकर गिरे दरोगा अचानक मौत

कचहरी में ड्यूटी पर आए दरोगा रणकेंद्र सिंह (56) की मौत हो गई। वह धूमनगंज थाने में तैनात थे। बुधवार को वह ड्यूटी पर कचहरी आए थे। यहां अचानक गश खाकर गिर गए। आनन फानन उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के उल्दन गांव के रहने वाले रणकेंद्र सिंह 1987 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। कुछ समय पहले उनका प्रमोशन उप निरीक्षक पद पर हो गया था। वह 19 जनवरी 2023 से धूमनगंज थाने में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी न्यायालय सुरक्षा में चल रही थी। बुधवार को थाने से कचहरी में ड्यूटी पर पहुंचे दरोगा सुबह करीब नौ बजे अचानक गश खाकर गिर गए। आनन-फानन उन्हें बेली अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह झूंसी में परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंच गए। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment