Sanjay Singhy

गरीब असहायों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है- विधायक डॉ सुनील पटेल

Hamari sevaye

रोहनिया विधायक ने शीतलहर से राहत पाने हेतु जरूरतमंदों को वितरण किया कंबल

VK Finance

राजातालाब।कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के शहबाजपुर बढ़ईनी में बुधवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने क्षेत्र के गरीब असहाय जरूरतमंदों को सरकार द्वारा प्रदत्त लगभग 150 कंबल वितरण किया। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि गरीब असहायो की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह,विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल,नायब तहसीलदार संग्राम सिंह,लेखपाल राजेश्वर सिंह, विकास कुमार वर्मा, लक्ष्मण गिरि,ओम प्रकाश सिंह,उदय प्रताप प्रधान,चंद्रशेखर पटेल, राम सकल मास्टर ,महेंद्र कुमार वर्मा, जयप्रकाश पटेल ,चंद्रबली पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment