

राजातालाब। भाजपा की नवगठित जिला कमेटी में अधिवक्ता अमित पटेल रिंकू को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों व अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर हर्ष व्यक्त किया। राजातालाब तहसील के बभनियाव, नागेपुर, हरसोस, मोहनसराय, मिल्की चक और बैरवन गांव में अधिवक्ताओं व ग्रामीणों ने जश्न मनाया। भाजपा नेता समीर सिंह विशाल ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि कर्मठ और जुझारू युवा नेता को दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण बढ़ेगा। बधाई देने वालों में समीर सिंह विशाल, गंजरी प्रधान अमित पटेल, अजय पटेल, लक्ष्मण पटेल, प्रदीप पटेल, अमित साहनी, अरविंद साहनी, सुरेंद्र राजभर, पद्मनाभन मिश्रा और सुजीत सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
