Editor

बिहार में आम के पेड़ पर भी मिलती है शराब, तस्वीर देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Hamari sevaye

   बिहार में यूं तो 2016 से ही पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है लेकिन इसके बावजूद तस्कर अलग-अलग तरीका अपनाकर राज्य भर में शराब की तस्करी कर रहे है. कई बार तो तस्कर ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते है कि इन्हें देख पुलिस भी दंग रह जाती है. ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रहा है. जहां तस्करों ने आम के पेड़ को शराब छिपाने का जगह बना लिया.मुजफ्फरपुर में आम के पेड़ से शराब बरामद की गई है. यह देख पुलिस भी दंग रह गई. पूरा मामला सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल प्रखंड अंतर्गत महमदपुर मोहन गांव का है. जहां शराब माफियाओं ने शराब को छिपाने के लिए अलग ही हथकंडा अपना लिया. माफियाओं ने आम के पेड़ की डाल पर शराब से भड़े कार्टन रख दिए, ताकि पुलिस की उसपर नजर नहीं पड़ सके. वहीं नीचे झाड़ियों में भी शराब के कार्टन छिपा रखे थे.

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment