Editor

सोनारपुरा में खुल रही शराब की दुकान का विरोध, विरोध में एकजुट हुए स्थानीय लोग

Hamari sevaye

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी चौकी अंतर्गत सोनारपुरा में खुल रही नई शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।आज सुबह बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना है कि घनी बस्ती और मंदिर-मस्जिद के पास शराब की दुकान खुलने से माहौल खराब होगा और महिलाओं व बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए शराब की दुकान को रिहायशी इलाके से हटाकर कहीं और शिफ्ट किया जाए।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment