Editor

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो सगे भाइयों समेत चचेरे भाई की तलाश जारी

Hamari sevaye

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच अचलपुर निवासी तीन किशोर खीरी वीर पुल के पास नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी के दूसरे किनारे मछली पकड़ रहे कुछ युवकों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों नदी की तेज धारा में समा चुके थे।

VK Finance

हादसे में डूबे किशोरों की पहचान अमित सोनी (17 वर्ष), कृष्ण कुमार सोनी (14 वर्ष) और अनुराग सोनी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें अमित और कृष्ण सगे भाई हैं, जबकि अनुराग उनका चचेरा भाई बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, नगर कोतवाल सुभाष यादव और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गोताखोरों तथा स्थानीय मल्लाहों की मदद से नदी में तीनों किशोरों की तलाश लगातार जारी है। लगातार बारिश और नदी के बढ़े जलस्तर के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान नदी और अन्य जलाशयों में न उतरने की अपील की है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment