
उन्नाव। लखनऊ के मलिहाबाद थाना पुलिस ने उन्नाव के मोहान कस्बे में बर्तन कारोबारी के घर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, दो संदिग्ध चोर विद्युत ट्रांसफार्मर का कॉपर तार चोरी कर उसे बेचने के लिए बर्तन कारोबारी के पास पहुंचे थे।

सर्विलांस की मदद से संदिग्धों का पीछा करते हुए मलिहाबाद पुलिस मोहान पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों के साथ ऑटो चालक और बर्तन कारोबारी को भी हिरासत में ले लिया।
चारों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई। लखनऊ पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मोहान कस्बे में हड़कंप मच गया। मामला मोहान कस्बे का बताया जा रहा है।