Editor

जौनपुर में धारदार हथियार से व्यक्ति की हत्या: बाजार से दोस्त के साथ घर लौट रहे थे मुन्ना सिंह, घात लगाए बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Hamari sevaye

जौनपुर में सोमवार की शाम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ऊंचनी कला गांव के मुन्ना सिंह ने दबंगों ने धारदार हथियार से मारकर मुन्ना सिंह की हत्या कर दी। मुन्ना अपने साथी के साथ बाजार से वापस जा रहे थे। घर से लगभग 1 किलोमीटर पहले जौनपुर – मिर्जापुर हाईवे पर मोड़ के पास बदमाश घात लगाए बैठे थे। जैसे ही मुन्ना अपने साथी रविंद्र मास्टर के साथ मोड़ पर पहुंचे बदमाशों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। हत्या कर बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment