
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज मिर्जापुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व और पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मिर्जापुर डीएम और एसपी के कुशल नेतृत्व में विंध्याचल धाम और जनसभा स्थल को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार – मुख्यमंत्री जी सबसे पहले मां
विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करेंगे, उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी को लेकर पुलिस डॉग स्क्वॉड द्वारा मंदिर परिसर और जनसभा स्थल की एक-एक कुर्सी और कोने-कोने की सघन चेकिंग की जा रही है। एसडीएम, सीओ सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं और हर व्यक्ति की सघन चेकिंग की जा रही है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मिर्जापुर पुलिस और प्रशासन की इस तत्परता की चारों तरफ सराहन!