
चंदौली। क्षेत्र के विद्युत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सांसद वीरेंद्र सिंह के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सांसद की पहल पर चंदौली में नए विद्युतीकरण कार्य, विद्युत लोड वृद्धि तथा नए विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति कराई गई है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बढ़ते विद्युत भार के मद्देनजर लोड वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, नए सब स्टेशन के निर्माण से विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और लो-वोल्टेज तथा बिजली कटौती जैसी समस्याओं में कमी आने की संभावना है।
