Editor

चलती ट्रेन में हत्या, मुगलसराय-वाराणसी रेलखंड में दहशत

Hamari sevaye

मुगलसराय और वाराणसी के बीच चलती ट्रेन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई है। लगातार दो दिनों में ट्रेनों में दो यात्रियों की हत्या होने से जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद बदमाश शव को ट्रेन से नीचे फेंककर फरार हो गए। गोली लगी लाश हॉल्ट बी के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

VK Finance

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह भी मुगलसराय से ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के जमनिया निवासी मंगरू (34) के रूप में हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं से यात्रियों में भय और नाराजगी का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment