

जौनपुर/वाराणसी। समाज के जरूरतमंद, पीड़ित और वंचित लोगों की सहायता के लिए पूर्वांचल के तेज तर्रार नेता धीरज सिंह ने योग सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन के साथ जनकल्याण अभियान चलाने का संकल्प लिया है। संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की पहल की जाएगी।

फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं पूर्वांचल के नेता धीरज सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा को अभियान के रूप में आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जरूरी क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता का प्रयास किया जाएगा।
संस्था की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी विशेष पहल की तैयारी है। जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहयोग देने के साथ मोतियाबिंद के ऑपरेशन जैसी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाएगा।
धीरज सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं, जो आर्थिक या अन्य कारणों से सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम करेगी।
उन्होंने बताया कि योग सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन जनसेवा और सामाजिक सहयोग की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने का प्रयास करेगा। संस्था का लक्ष्य किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को उसकी आवश्यकता के अनुसार यथासंभव सहायता उपलब्ध कराना है।
धीरज सिंह विश्व हिंदू रक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना सामूहिक जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ फाउंडेशन आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि संस्था 24 घंटे सेवा और समर्पण की भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगी। जरूरतमंद लोग सहायता या जानकारी के लिए 8128725480 पर संपर्क कर सकते हैं।