Editor

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Hamari sevaye

वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर 95वीं बटालियन सीआरपीएफ, सृजन सामाजिक विकास न्यास और एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गाकुंड स्थित मानस नगर कॉलोनी के मानस पार्क में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

VK Finance

कार्यक्रम के दौरान पार्क में पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट राजेश्वर एस. बालापुरकार ने कॉलोनीवासियों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने की अपील की। उन्होंने स्वयं पौधा लगाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर उत्तर प्रदेश अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर आम के पौधे समेत विभिन्न महापुरुषों के नाम से पौधरोपण किया गया।

अभियान में एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आशीष सिंह चौहान, प्रो. पारस नाथ उपाध्याय, पार्षद अक्षयबर सिंह, अनूप दुबे, प्रवीण सिंह, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह समेत नगर निगम, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद रहीं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment