Editor

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैदान में दिखा जोश,वॉलीबॉल-कबड्डी में खिलाड़ियों ने बिखेरा हुनर

Hamari sevaye

अग्निवीर योजना से सेना में चयनित सात युवाओं का हुआ सम्मान

VK Finance

संवाददाता प्रिंस गुप्ता भदोही

भदोही। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण विभाग के विभागीय स्टेडियम में वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भूतपूर्व अध्यक्ष जिला युवक समिति, भदोही भानु प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं को खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर योजना के माध्यम से भारतीय सेना में चयनित जिले के सात युवाओं प्रदीप, गौरव सिंह, अक्षय, ऋषभ यादव, आदित्य, शिवांशु मिश्र एवं नरेश चन्द्र को सम्मानित किया गया। सेना में चयनित युवाओं को सम्मान मिलने पर उपस्थित खिलाड़ियों और युवाओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम में वॉलीबॉल में धारा विसम्भर पट्टी की टीम विजेता रही, जबकि धनापुर उत्तरी की टीम उपविजेता बनी। वहीं कबड्डी में चकमान-धाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और धारा विसम्भर पट्टी की टीम उपविजेता रही।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment