Editor

रथयात्रा-गुरुबाग मार्ग विस्तारीकरण का स्थलीय निरीक्षण

Hamari sevaye

दिनांक 16 दिसंबर 2024 को उपाध्यक्ष द्वारा रथयात्रा-गुरुबाग मार्ग के विस्तारीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने मार्ग को 18 मीटर चौड़ा करने के प्रस्तावित योजना के तहत सड़क के मध्य से 9 मीटर के दायरे में आने वाले अवैध निर्माण और कब्जों को चिन्हित किया। उन्होंने ज़ोनल अधिकारी को इन अवैध निर्माणों को हटाने हेतु विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

VK Finance

इस परियोजना के पूरा होने पर आम जनता को भारी लाभ होगा। अति सघन यातायात वाले इस क्षेत्र में चौड़ी सड़क के निर्माण से यातायात अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगा। लंका और बीएचयू की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन तीव्र और आसान होगा। साथ ही, क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में कमी आने की भी संभावना है।

स्थल निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष के साथ ज़ोनल अधिकारी, अवर अभियंता, योजना सलाहकार, वीडीए के अवाप्ति अनुभाग के कर्मचारी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह निरीक्षण कार्य की प्रगति और इसके प्रभाव को समझने के लिए महत्वपूर्ण रहा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment