राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के भीमचंडी गांव स्थित जीएस वाटिका लान के पास राजातालाब जख्खिनी रोड पर बुधवार की रात लगभग 8 बजे सवारी वाहन टोटो तथा बाइक की आमने-सामने की टक्कर होने से बाइक सवार जख्खिनी पुलिस चौकी क्षेत्र के मरुई गांव निवासी लगभग 45 वर्षीय अवधेश शुक्ला की मौत हो गयी तथा टोटो सवार अज्ञात दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसमें गंभीर रूप से घायल बाइक सवार अवधेश कुमार शुक्ला को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अवधेश शुक्ला को मृतक घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 8 बजे अज्ञात दो लोग टोटो पर सवार होकर भीमचंडी के तरफ से राजातालाब की ओर जा रहे थे और बाइक सवार अवधेश शुक्ला राजातालाब की ओर से अपने गांव मरुई के लिए जा रहे थे इस दौरान भीमचंडी गांव के पास एक्सीडेंट होने के दौरान घनश्याम शुक्ला की मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम पसर गया। मृतक घनश्याम शुक्ला तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और इनको दो लड़का दीपक व रुद्र है। पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
