Editor

अचलगंज में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Hamari sevaye

उन्नाव। आगामी त्योहारों बारावफात, गणेश चतुर्थी एवं रक्षाबंधन को लेकर रविवार को थाना अचलगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा ने की।

VK Finance

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, पुजारियों, मौलवियों एवं अन्य धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग जरूरी है। लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों को प्रसारित न करने की अपील की गई।

साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद लोगों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।#unnaonews

खबर को शेयर करे

Leave a Comment