Editor

PM मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ आएंगे:

Hamari sevaye

1 फरवरी को उपराष्ट्रपति और 10 को राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी; शाह अफसरों की मीटिंग लेंगे
~~~~
महाकुंभ में संगम स्नान के लिए PM मोदी 5 फरवरी को आएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को आएंगे। इससे पहले 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह संगम में स्नान करेंगे।
इन संभावित दौरों को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी नए तरीके से रिव्यू में जुट गई हैं। गंगा जल की रोज जांच कराई जा रही है। अब जांच टीम में ATS भी शामिल हो गए हैं। शाह के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो चुका है। वह संगम स्नान, गंगा पूजा के बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment