Editor

बनारस रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Hamari sevaye

वाराणसी। मण्डुवाडीह थाना क्षेत्र में बनारस रेलवे स्टेशन के सामने सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

VK Finance

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

थाना मण्डुवाडीह पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि मृतक के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हो या उसकी पहचान के बारे में कोई सुराग मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचना के आधार पर शव की शिनाख्त की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment