Editor

उन्नाव में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 16 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.29 लाख से अधिक नकदी और 17 मोबाइल बरामद

Hamari sevaye

गंगाघाट पुलिस ने सर्वोदय नगर में की कार्रवाई, ताश के 52 पत्ते भी बरामद

VK Finance

उन्नाव। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगाघाट पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। मौके से ₹1,15,115 की मालफड़ राशि, तलाशी के दौरान ₹14,260 नकद, 17 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से जुआ खेले जाने की सूचना मिली। इसके बाद गंगाघाट पुलिस ने बिंदानगर चौकी क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ले में अमित जायसवाल के मकान पर छापेमारी की। मौके से जुआ खेलते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्नाव और कानपुर नगर के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में अंकुश गुलाटी, सतीश, मनीष शुक्ला, दीपक, शभाकित गुप्ता, सुशांत जायसवाल, हरि तिवारी, मुन्ना निषाद, लोकेश कश्यप, अंकुर सिंह, अमित जायसवाल, जावेद खान, दिलशाद, आकिब, मानस दुआ और आश्चर्य अवस्थी उर्फ पुल्लू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी उन्नाव और कानपुर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट में मुकदमा संख्या 551/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 3/4 में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाल, उपनिरीक्षक दया राम समेत थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम में कुल 19 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment