Editor

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर से मचा हड़कंप

Hamari sevaye

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। किसी भी संभावित आतंकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और खालिस्तानी संगठनों से जुड़े संदिग्धों के नाम और तस्वीरें शामिल हैं।

VK Finance

पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद आम लोगों को सतर्क करना और संदिग्ध आतंकियों की पहचान में जनता की मदद लेना है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मियों को भी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि पोस्टरों में दिख रहे किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है या कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत 112 पर सूचना दें। पुलिस के मुताबिक सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उपयोगी जानकारी देने वाले को इनाम भी दिया जा सकता है।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सतर्कता भी इसमें अहम भूमिका निभाती है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment