Editor

एनएचएम शिकायत निवारण बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Hamari sevaye

उन्नाव। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में एनएचएम शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई।

VK Finance

बैठक में कर्मचारियों ने समय से वेतन भुगतान, वेतन वृद्धि, लंबित भुगतानों समेत अन्य समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद सीएमओ ने जनपद स्तर से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का उद्देश्य एनएचएम कर्मचारियों की शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, डीपीएम आई.ए. सिद्दीकी सहित एनएचएम कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment