Editor

जनता दर्शन में गूंजीं जनसमस्याएं, एसडीएम सदर ने अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Hamari sevaye

उन्नाव। तहसील सदर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने तहसीलदार मनीष द्विवेदी के साथ आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे।

VK Finance

एसडीएम ने प्रत्येक शिकायत का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण है, इसलिए किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का मौके पर जांच कर नियमानुसार समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को प्रगति से भी अवगत कराया जाए। जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

एसडीएम ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment