Editor

राजातालाब पुलिस ने तीन जुआड़ियों को किया गिरफ्तार,नगद व ताश बरामद

Hamari sevaye

राजातालाब।रात्रि गश्त के दौरान थाना राजातालाब पुलिस ने असवारी से भीमचण्डी जाने वाले खड़ंजा मार्ग के बीच खुले स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मौके से 1150 रुपये नकद व 52 पत्ते ताश बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 0179/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष पटेल पुत्र रामवृक्ष पटेल, राजेश कुमार वर्मा पुत्र स्व0 काशीनाथ वर्मा व कुवर दीप मौर्य पुत्र स्व0 रामेन्द्र कुमार मौर्य सभी निवासी ग्राम असवारी, थाना राजातालाब बताए गए। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, उ0नि0 रोहित दूबे, हे0का0 सुरेन्द्र सोनकर, का0 राजू सोनकर, का0 रोहित वर्मा, रि0आ0 सौरभ व रि0आ0 हिमांशु मौर्या शामिल रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment