Editor

उन्नाव में राम मंदिर समर्पण राशि विवाद पर सतीश महाना का बड़ा बयान, बोले- ‘राशि दान नहीं, भगवान के चरणों में समर्पण’

Hamari sevaye

उन्नाव। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश महाना ने राम मंदिर समर्पण राशि को लेकर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में करोड़ों लोग संघर्ष के साथ खड़े थे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

VK Finance

सतीश महाना ने कहा कि राम मंदिर के लिए लोगों द्वारा दी गई राशि दान नहीं, बल्कि भगवान के चरणों में समर्पण राशि है। ऐसे में समर्पण राशि वापस मांगने की बात आस्था से जुड़े लोगों को आहत करने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। महाना ने कहा कि जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन का विरोध किया था, उन्हें आज लोगों की आस्था पर सवाल उठाने से पहले सोचना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर के लिए सहयोग नहीं करने वालों द्वारा दूसरों की आस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। महाना ने कहा कि अपनी बात सरकार के सामने रखनी चाहिए और सरकार की बात भी सुननी चाहिए। यही इस मामले में उचित रास्ता है।

सतीश महाना ने कहा, “मैंने कई बार हाथ जोड़कर अपनी बात रखने के लिए कहा, लेकिन बात सुनने को तैयार नहीं हुए।” उन्होंने लोगों से अपील की कि राम मंदिर जैसे आस्था से जुड़े विषय को राजनीतिक विवाद का रूप देने के बजाय बातचीत के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment