

कानपुर: 18 जुलाई को अपनी फरियाद लेकर करीब 18 किलोमीटर पैदल घाटमपुर पहुंची रिंकी मिश्रा की कहानी ने प्रशासन का ध्यान खींचा था। अब उसी रिंकी के घर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह खुद पहुंचे और परिवार का हाल जाना।

रिंकी के घर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत परिवार को राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, पेंशन और आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला है। रिंकी को प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में रोजगार भी दिया गया है।
इस दौरान रिंकी की बेटी अदिति ने कहा कि वह बड़ी होकर डीएम बनना चाहती है और लोगों की मदद करना चाहती है।
18 किलोमीटर पैदल चली एक फरियाद अब उम्मीद और बदलाव की कहानी बन गई है।
The Voice India — आवाज़ जनता की।