Editor

बाबा साहब की प्रतिमा पुनर्स्थापना को लेकर संकल्प सभा, जनजागरण अभियान का ऐलान

Hamari sevaye

उन्नाव। शुक्लागंज में विस्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की पुनर्स्थापना को लेकर अब जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि प्रतिमा की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से जल्द ही संकल्प सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

VK Finance

प्रेस वार्ता के दौरान “वर्षों के संघर्ष की अधूरी कहानी, हम सब मिलकर बनाएंगे नई निशानी” संदेश के साथ प्रतिमा पुनर्स्थापना के संकल्प को दोहराया गया। विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा व्यापक जनसमर्थन जुटाने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा की पुनर्स्थापना का विषय नहीं है, बल्कि बाबा साहब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़ा जनआंदोलन है। विधायक ने सभी वर्गों के लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और प्रतिमा पुनर्स्थापना के संकल्प को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बाबा साहब की प्रतिमा पुनर्स्थापित नहीं हो जाती, तब तक यह अभियान और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment