Editor

उन्नाव में SDM का CHC सफीपुर पर औचक छापा, गंदगी देख भड़कीं, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Hamari sevaye

उन्नाव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सफीपुर में शुक्रवार को SDM फाल्गुनी सिंह के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अचानक पहुंचीं SDM ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान SDM ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और दवाइयों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से दवाओं के स्टॉक और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। अचानक हुए निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में खलबली मची रही।

SDM फाल्गुनी सिंह ने इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इस दौरान SDM ने अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से भी बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकों के व्यवहार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

SDM के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में पूरे समय अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment