Editor

नौबस्ता गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे, दो होमगार्ड के सहारे हजारों श्रद्धालु

Hamari sevaye

बैरिकेडिंग, गोताखोर, रेस्क्यू टीम समेत मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की

VK Finance

फतेहपुर। सावन माह में गंगा स्नान के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु खागा तहसील के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र स्थित नौबस्ता गंगा घाट पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बावजूद घाट पर सुरक्षा व्यवस्था महज दो होमगार्डों के भरोसे दिखाई दे रही है। ऐसे में किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक घाट पर गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। प्रशिक्षित गोताखोर, नाव और रेस्क्यू टीम की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। किसी श्रद्धालु के गहरे पानी में जाने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सावन में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती नहीं है। घाट पर सीसीटीवी कैमरे, प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। नियमित सफाई और पर्याप्त कूड़ेदान नहीं होने से भी श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल प्रभाव से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा रस्सियां और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही प्रशिक्षित गोताखोर, नाव, रेस्क्यू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए

प्रधान ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

ग्राम प्रधान गुरु निषाद ने कहा कि घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उन्होंने पुलिस बल बढ़ाने के साथ प्रशिक्षित गोताखोर, नाव और रेस्क्यू टीम तैनात करने की मांग की। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और हादसे के बाद इंतजाम करने के बजाय पहले से प्रभावी व्यवस्था की जानी चाहिए।

क्या बोले जिम्मेदार

अश्वनी पाण्डेय, उप जिलाधिकारी खागा ने बताया कि गंगा स्नान के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सर्वोपरि है। सोमवार से पूर्व रविवार शाम से ही समुचित सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। क्षेत्रीय अधिकारियों और पुलिस बल को भी सक्रिय किया जाता है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

उन्होंने कहा कि आम दिनों में जल बहाव के कारण घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए नहर विभाग और संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और गोताखोरों के सहयोग से अस्थायी रूप से रस्सियां आदि बांधकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment