Editor

उपभोक्ता अधिकारों पर सेमिनार: घटतौली और जमाखोरी पर होगी चर्चा

Hamari sevaye

वाराणसी: पूर्वांचल उपभोक्ता कल्याण समिति की ओर से 24 दिसंबर को पराड़कर भवन में उपभोक्ता दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में घटतौली और जमाखोरी जैसे उपभोक्ता हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। समिति ने जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

VK Finance

इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के सचिव उदय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सेमिनार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि बाजार में घटतौली और जमाखोरी जैसी समस्याएं उपभोक्ताओं को सीधे प्रभावित करती हैं, और इन पर रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।

श्रीवास्तव ने कहा कि सेमिनार में विशेषज्ञों द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्यवाही की अपील भी की जाएगी। यह आयोजन उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एक अहम कदम साबित होगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment