Editor

उन्नाव में सनसनीखेज मामला: दहेज प्रताड़ना के बाद पत्नी को गंगा में धक्का देने का आरोप, पति गिरफ्तार

Hamari sevaye

उन्नाव। सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरौंदा मझवारा निवासी करीब 21 वर्षीय उषा के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला के पिता विनोद ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गंभीर आरोप लगाए हैं।

VK Finance

पिता की तहरीर के अनुसार, उषा को उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 4 सितंबर की शाम उसके पति सुजीत लोध ने उसे गंगापुल से गंगा नदी में धक्का दे दिया। घटना के बाद से उषा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर सफीपुर थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सुजीत पुत्र रामखेलावन लोध, निवासी ग्राम गाजीपुर, थाना बिठूर, कानपुर नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं, लापता महिला की तलाश को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment